.बरेली। शहर से लेकर गांव तक आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले घर की छत पर काम कर महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई।इलाज के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। बरेली के थाना भमोरा के गांव मिलक मनसा राम की रहने वाली हेमवती (40) के परिजनों ने बताया कि दो दिन पूर्व हेमवती अपने घर की छत पर काम कर रही थी।इसी बीच बंदरों का झुंड आया और उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गिर गई। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले गए। हालत ज्यादा सीरियस होने पर बरेली के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है।
गुरुवार, 22 दिसंबर 2022
बरेली / बंदरों के हमले से महिला घायल, हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में भर्ती
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments