● डीएम-सीडीओ ने दी लाभार्थियों को शुभकामनाएं।
लखीमपुर खीरी 21 दिसंबर। उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने पांच लाभार्थियों (आदित्य कुमार, सर्वेश कुमार, कामता प्रसाद, राम खेलावन, अरविन्द कुमार) को निःशुल्क पापकार्न मेकिंग मशीन की सौगात दी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। लाभार्थियों से संवाद करते हुए मशीन को उनके लिए उपयोगी बताया। डीएम ने लाभार्थियों को कलेक्ट्रेट, विकास भवन, एआरटीओ दफ्तर, चिकित्सालय परिसर में पॉपकार्न मेकिंग मशीन लगाने का प्रस्ताव/सुझाव दिया। कहा कि इन सरकारी संस्थानों में बड़े पैमाने पर आमजन का आना जाना रहता है, इसलिए यहां पर रोजगार अच्छा चलेगा। सरकार ने पात्र लाभार्थियों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से निशुल्क मशीन प्रदान की, इसका उपयोग कर अपने भविष्य को सवारे।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने लाभार्थियों से संवाद कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान कारीगरों/लाभार्थियों को उनके सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के संबंध में जागरूक भी किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री टूल किट्स वितरण योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को निशुल्क पॉपकार्न मेकिंग मशीन प्रदान की जा रही है।
इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी डीके श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार सक्सेना, प्रधान सहायक मो० हनीफ मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments