Breaking

बुधवार, 21 दिसंबर 2022

खीरी खबर / उद्यमियों की समस्याओं का समाधान शासन की शीर्ष प्राथमिकता है : डीएम

● डीएम के ली जिला उद्योग बंधु की बैठक, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन
लखीमपुर खीरी 21 दिसंबर। बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें उद्यमियों की उठाई समस्याओं के समाधान पर गहन मंथन हुआ। 
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। समस्याओं के तत्परतापूर्वक निदान से उद्यमियों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ता है। व्यापारियों द्वारा उठाई समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों के संदर्भ में संबंधित विभागों से पूछताछ कर कारण जाना एवं जल्द ही निस्तारण के निर्देश दिए। उद्यमियों अपनी समस्या के संबंध में प्रशासन को जानकारी देकर निदान करा सकते हैं।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बैठक की आवश्यकता व प्रासंगिकता पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। उद्यमियों के हर समस्या के निदान हेतु प्रशासन तत्पर है। उपायुक्त उद्योग संजय सिंह ने गत बैठक में हुए निर्णयों के अनुपालन की जानकारी दी। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदन पत्रों, विभाग द्वारा संचालित पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, एमवाईएसवाई, ओडीओपी वित्तपोषण सहित रोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। 
बैठक की शुरुआत में उपायुक्त (उद्योग) संजय सिंह ने गत बैठक में लिए गए निर्णय की अद्यतन प्रगति बताइ। सरकार की शीर्ष प्राथमिकता वाले "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" में जनपद लखीमपुर-खीरी के आवंटित लक्ष्य 200 करोड़ के सापेक्ष अबतक 174 करोड़ का निवेश प्राप्त हो चुका है। आगे भी निवेश के लिए प्रयास जारी है। उन्होंने व्यापारियों को अवगत कराया कि डीएम महोदय द्वारा इंडस्ट्रीयल एरिया में दो हाई मार्क्स लाइन लगाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। बैठक में आईएमए खीरी के चेयरमैन दीपक अग्रवाल ने नए इंडस्ट्रीयल एरिया बनाने की मांग की।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग संजय सिंह, एलडीएम अजय कुमार पांडेय, डीसीओ वेद प्रकाश, एएलसी डॉ महेश कुमार पांडेय, राज्य कर अधिकारी राम प्रसाद, ओपी यादव, एक्सईएन विद्युत शैलेंद्र यादव,  डीपीआरओ सोम्यशील सिंह सहित काफी संख्या में उद्यमी व उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments