● सुशासन सप्ताह का आगाज : –
प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम का डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में भव्य आगाज हुआ। डीएम ने छाउछ ग्राम पंचायत सचिवालय से सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया।
खीरी जिले में सुशासन सप्ताह पर डेढ़ सौ ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय में चौपाल लगी। ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत छाऊछ के ग्राम सचिवालय में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह के संग पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल ग्रामीणों की समस्याए सुनी बल्कि उसके त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश दिए।
● गोवंश अवशेष मिलने से आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन :
गत दिवस जिले में मिले गोवंश अवशेष मामले पर उत्तेजित हिन्दू संगठनों ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। गौ सेवक परिवार के देव जुनेजा ने बताया कि निरंतर लखीमपुर जनपद में गोकशी के मामले सामने आ रहे हैं हाल ही में ओयल चौकी के अंतर्गत जो 25 गाय काटी गई, मदारापुर में गोकशी का मामला सामने आया थाना खीरी के अंतर्गत, थाना मितौली के अंतर्गत ग्राम परसेहरा में जिंदा जलाई गई गाय का वीडियो वायरल हुआ, ग्राम लज्जापुरवा थाना धौरहरा के अंतर्गत गोकशी का मामला सामने आया उसके लिए सभी हिंदू समाज के लोग आज एकत्रित हुए और सभी ने डीएम को ज्ञापन देते हुए यही मांग की कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले जितने भी विधर्मी है उनकी कुर्की होनी चाहिए उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए माननीय योगी जी की सरकार में ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए गौ माताओं के साथ अत्याचार नहीं सहेगा हिंदू समाज। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि इन सभी के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
● हादसा : बम्हनपुर -खीरी, पलिया निघासन हाईवे पर, पिकअप व मोटरसाइकिल में हुआ जोरदार टक्कर बाइक सवार की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है 112 की मदद से सीएससी निघासन भेजा गया पूरी घटना गुरुद्वारे के पास की है।
● भीरा-पलिया राजमार्ग के बसेगापुर चौराहे पर बुलेरो ने मारी बाइक सवार दो लोगों को टक्कर, हालत गंभीर। मौके पर पहुँची पुलिस। वहीं कार सवार फरार।
●अमीर नगर - घने कोहरे के चलते गन्ना लोडेड ट्रैक्टर ट्राली व मोहम्मदी से लखनऊ जाने वाली प्राइवेट मिनी बस में टक्कर
बस में सवार कुछ लोगों के आई हल्की चोटे।
● लूट : पलिया शिक्षक लूट मामले में मुकदमा दर्ज, मुकदमा दर्ज होने के कुछ समय के अंदर ही बदमाश पकड़े गए, वारदात में प्रयुक्त बुलेट सहित बदमाश गिरफ्तार।
● शहर के पुराना एसपी बंगला रोड पर लगा भीषण जाम, पैदल वालों को भी नही नहीं मिला रास्ता, सोमवार बाजार में ई रिक्शा चालकों के जमावड़े से लगा जाम, सवारी से अधिक संख्या में ई रिक्शा चालकों की संख्या से आए दिन लगता है शहर की सड़कों पर जाम, एक भी ट्रैफिक पुलिस का कर्मी नहीं यहां नही दिखता है सक्रिय।
● अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, लखनऊ जोन द्वारा पुलिस लाइन खीरी सभागार में पुलिस अधिकारीगण की गोष्ठी कर अपराध समीक्षा की गई। उक्त गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों की गहन समीक्षा की गई।
● थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
● थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा व 05 अदद जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
●लखीमपुर खीरी -सदर तहसील के करनपुर गाँव में हो रहा अवैध निर्माण
स्कूल की ज़मीन पर भू माफिया करवा रहा निर्माण
बीते दो दिनों से हो रहा निर्माण
प्रशासन बना जान कर अनजान
● निरीक्षण : खीरी टाउन -बीती रात सुंसी गांव में बेसहारा पशुओं की हत्या मामले में जांच करने थाना खीरी पहुंचे ए डी जी ने महिला डेस्क हवालात मेस आदि का निरीक्षण किया
● हादसा :पलिया निघासन हाईवे पर
पिकअप व मोटरसाइकिल में हुआ जोरदार टक्कर बाइक सवार की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है 112 की मदद से सीएससी निघासन भेजा गया पूरी घटना गुरुद्वारे के पास की है
● गिरफ्तार : फूलबेहड़ पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ एक आटोलिफ्टर को दबोचा।
● विरोध : लखीमपुर खीरी- राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पठान मूवी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
जिलाध्यक्ष आशीष भदौरिया के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन।
● परवाज : उत्कृष्ट शिक्षा के 14 वर्ष पूरे होने पर अजमानी इंटरनेशनल स्कूल द्वारा गत दिवस दो दिवसीय परवाज कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कल मुख्यातिथि विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने किया था। आज स्कूल की किड्जी शाखा द्वारा परवाज कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया जाएगा जिसमे मुख्यातिथि के रूप में बहुप्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान शिरकत ने शिरकत की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments