Breaking

सोमवार, 19 दिसंबर 2022

सुशासन सप्ताह का हुआ शुभारंभ : जनहित पर देते हुए जोर, खीरी प्रशासन चला गांव की ओर

●  सुशासन सप्ताह का हुआ आगाज, प्रशासन ने दी गांव-गांव दस्तक।

● 25 दिसम्बर तक चलेगा सुशासन सप्ताह, होंगी गतिविधियां।

● छाऊछ ग्राम चौपाल में पहुंचे डीएम-सीडीओ, सुनी समस्याएं, निस्तारण के निर्देश।

● सुशासन सप्ताह : आजादी का अमृत महोत्सव, जी-20 लोगो हुआ प्रदर्शन।

लखीमपुर खीरी 19 दिसंबर (विज्ञप्ति)। खीरी में "सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम का डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में भव्य आगाज हुआ। डीएम ने छाउछ ग्राम पंचायत सचिवालय से सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया।
खीरी जिले में सुशासन सप्ताह पर डेढ़ सौ ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय में चौपाल लगी। ब्लॉक लखीमपुर की ग्राम पंचायत छाऊछ के ग्राम सचिवालय में आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह के संग पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल ग्रामीणों की समस्याए सुनी बल्कि उसके त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के लिए जागरूक करते हुए उन्हें योजनाओं हेतु सूचीबद्ध किया गया।
डीएम ने कहा कि मुख्य सचिव, उप्र शासन लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इसी के तहत आज चौपाल आयोजित करते हुए योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने सुशासन सप्ताह की आवश्यकता व प्रासंगिकता बताइ। ग्राम सचिवालय परिसर में बने लाइब्रेरी का अवलोकन किया, निर्देश दिए कि ग्राम वासियों के लिए से और उपयोगी बनाते हुए सक्रिय रखा जाए। इस दौरान ग्राम प्रधान अमन चंद्रा, सचिव ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम प्रकाश भार्गव, पंचायत सहायक गौरव वर्मा, उचित दर विक्रेता प्रेम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वही सभी तहसीलों में एसडीएम, तहसीलदार एवं खंड विकास अधिकारियों ने भ्रमण सील रहकर सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित चौपालों का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण किया।
सुशासन सप्ताह के नोडल अधिकारी/डीपीआरओ सौम्यशील ने बताया कि प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, भारत सरकार द्वारा सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत 19 से 25 दिसम्बर के मध्य विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।सुशासन सप्ताह के तहत जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर जिलेभर में भारत सरकार की केन्द्रीय लोक शिकायत निवारण प्रणाली में लम्बित लोक शिकायतों का निराकरण, स्टेट पोर्टल (आईजीआरएस) में प्राप्त लोक शिकायतों का निराकरण, आनलाइन सर्विस डिलीवरी की सेवाओं में वृद्धि करने, सर्विस डिलीवरी आवेदनों का निस्तारण पर बल दिया। सुशासन सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव का लोगों, जी-20 का लोगो अनिवार्य रूप से प्रदर्शन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments