Breaking

सोमवार, 19 दिसंबर 2022

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ सहित दो नेपालियों को पकड़कर जेल भेजा

सम्पूर्णानगर-खीरी।एसएसबी 49 वीं वाहिनी पीलीभीत की सीमा चौकी शारदापुरी के जवानों ने मादक पदार्थ सहित दो नेपाली तस्करों को क्षेत्र के ग्राम गोविन्दनगर से पकड़ा है।पकड़े गए नेपालियों के पास से छः ग्राम ब्राऊन सूगर तथा एक स्कूटी बरामद हुई है। बल के जवानों ने रविवार की देर शाम को सम्पूर्णानगर पुलिस जवानों के साथ टीम बनाकर की है। पकड़े दोनों नेपालियों में एक ने अपना नाम कमल सिंह तथा दूसरे ने चन्द्र प्रकाश बम बताया।दोनों युवक जिला कैलाली, नेपाल राष्ट्र के निवासी बताए गए हैं। ब्राउन सूगर का वजन छः ग्राम होने की जानकारी मिली है।दोनों  अभियुक्तों पर पुलिस ने स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। एसएसबी की तरफ से शारदा पुरी निरीक्षक शैलेश,सिपाही पंकज एवं सोतरम  आदि जवान तथा पुलिस की तरफ से उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह,सिपाही चमन तथा अन्य जवान मौजूद रहे।समस्त जानकारी हनुमन्त लाल तिवारी थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर ने दी है।
संवाददाता-गोविन्द कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments