रेडियो से लेकर टीवी पर्दे व फिल्मी दुनिया मे अपने अभिनय व आवाज से अलग स्थान बनाने वाले एक्टर/एंकर राजेश पंडित की प्रतिभा की सराहना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पुरस्कृत कर उत्कृष्ट प्रतिभा सम्मान से विभूषित किया।
श्री कोश्यारी ने श्री पंडित के एंकरिंग के अंदाज की तारीफ करते हुए कहा कि "वाह पंडित जी ! मां सरस्वती ने क्या अंदाज ए बयां प्रदान किया है"। उनके इन लफ़्ज़ों से ऊर्जित व उत्साहित श्री पंडित ने श्री कोश्यारी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments