प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की झलवा स्थित 14 बिस्वा की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। पुलिस ने डुगडुगी बजा कर कुर्की का ऐलान किया। अशरफ की संपत्ति का पता लगने के बाद पुलिस की ओर से रिपोर्ट भेजकर डीएम से कार्यवाही के लिए अनुमति मांगी गई थी। जमीन की कीमत करोड़ों में बतायी जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उक्त संपत्तियां अपराध से अर्जित की गईं। ऐसे में इन संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। अशरफ अभी बरेली जेल में बंद है। पुलिस को अतीक अहमद की चकिया स्थित संपत्ति का भी पता लगा है। जो उसने अपने नाम पर खरीदी थी। अतीक के नाम पर दर्ज जमीन की मौजूदा कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है।
शनिवार, 19 नवंबर 2022
माफिया अतीक के भाई अशरफ की करोड़ो की संपत्ति कुर्क
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments