प्रयागराज माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) से विधायक अब्बास अंसारी को सत्र न्यायालय, प्रयागराज द्वारा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब्बास पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 4 नवंबर को अब्बास को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया था। जहां से ईडी को आरोपी से पूछताछ के लिए 14 दिनों की कस्टडी मिल गई थी। अदालत द्वारा दिए गए हिरासत की अवधि समाप्त होने पर उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया। मनी लांड्रिंग केस में अब्बास के मामा सरजील रजा उर्फ आतिफ को भी पिछले दिनों गिरफ्तार किया गया था। अब्बास अंसारी 2 सप्ताह से ईडी की डिमांड में था। इस दौरान उनसे मनी लॉन्डिंग और अवैध संपत्ति के विभिन्न मामलों में पूछताछ की गई। माना जा रहा है कि इस पूछताछ के आधार पर ईडी आने वाले समय में मुख्तार अंसारी के परिवार के और सदस्यों पर शिकंजा कस सकती है।
शनिवार, 19 नवंबर 2022
माफिया मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गया जेल
Tags
# क्राइमनामा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
क्राइमनामा
Tags:
क्राइमनामा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments