Breaking

गुरुवार, 17 नवंबर 2022

पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के पुस्तैनी मकान के पास की जमीन कुर्क करने की तैयारी शुरू

प्रयागराज  पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के पुश्तैनी आवास के पास की जमीन कुर्क करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस आवास पर 22 सितंबर 2020 को बुलडोजर चला था। इसके बगल में अतीक ने अपने पालतू कुत्तों के रहने के लिए जगह बनाई थी। इस जमीन को अतीक ने अपने पर नाम खरीदा था। इस प्रॉपर्टी की कुर्की के लिए पुलिस ने जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है।

अतीक अहमद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कई बार कार्रवाई हो चुकी है। बसपा शासन में भी अतीक की करोड़ों की प्रॉपर्टी कुर्क की गई थी। भाजपा शासन में योगी ने सत्ता संभालते ही अतीक और उसके भाई अशरफ समेत पूरे गैंग पर कार्रवाई शुरू कराई। सबसे बड़ी कार्रवाई 22 सितंबर 2020 को हुई। पुलिस और प्रशासन की मदद से पीडीए ने अतीक के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया। अतीक के साथ उसके भाई अशरफ के मकान को भी जमींदोज कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई यहीं खत्म नहीं हुई।

अतीक जिसे पुश्तैनी जमीन बता रहे थे, उसकी जांच शुरू हो गई। लगभग ढाई बीघा में बने आवासीय परिसर के अंदर पुलिस ने अतीक पर सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया। लगभग एक बीघा जमीन सरकारी थी। सरकारी जमीन को प्रशासन ने मुक्त कराया। उस प्रॉपर्टी पर अतीक ने अस्तबल बनवाया था। अतीक के घोड़े वहां रहते थे। पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि अतीक के पालतू कुत्तों के लिए भी जमीन खरीदी गई थी। अतीक ने अपनी पुश्तैनी जमीन में उस प्रॉपर्टी को शामिल कर दिया था। यह जमीन अतीक के नाम पर है। पुलिस का दावा है कि यह प्रॉपर्टी अतीक ने अपने अवैध तरीके से कमाई करके खरीदी है। इसलिए इस प्रॉपर्टी को गैंगस्टर एक्ट में कुर्क किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments