नई दिल्ली श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस आफताब पूनावाला के खिलाफ ठोस सबूतों की तलाश में जुटी हुई है. आज पुलिस को एक लीड मिली है, जिससे केस सॉल्व करने में उसे मदद मिल सकती है. दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आफताब दिखाई दे रहा है. इसी कड़ी में आज पुलिस गुरुग्राम भी गई थी. पुलिस ने यहां मेटल डिटेक्टर के जरिए तफ्तीश की. हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. इसके अलावा पुलिस ने आज आफताब के फ्लैट से सभी कपड़े बरामद कर लिए, इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं. इस केस में दिल्ली पुलिस को आज एक अहम सबूत हाथ लगा है. पुलिस को आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जोकि 18 अक्टूबर का है. इसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है. पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था.
शनिवार, 19 नवंबर 2022
Home
/
क्राइमनामा
/
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का सीसीटीवी आया सामने, बैग में शव के टुकड़े गया था फेंकने
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का सीसीटीवी आया सामने, बैग में शव के टुकड़े गया था फेंकने
Tags
# क्राइमनामा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
क्राइमनामा
Tags:
क्राइमनामा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments