Breaking

शनिवार, 19 नवंबर 2022

इंदिरा मैराथन पुरुषवर्ग में राजस्थान के शेर सिंह ने मारी बाजी, महिला वर्ग में ओलंपियन सुधा सिंह के सिर सजा ताज

प्रयागराज 37वीं अखिल भारतीय प्राइज मनी इंदिरा मैराथन  प्रतियोगिता जयपुर के शेर सिंह ने जीती। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र के  विक्रम बंगरिया और तीसरे स्थान पर प्रयागराज के अनिल कुमार रहे। वहीं महिला वर्ग में ओलंपियन सुधा सिंह के सिर ताज सजा। रायबरेली की सुधा सिंह ने पहली बार इंदिरा मैराथन में भाग लिया था। अश्विनी यादव जाधव दूसरे नंबर पर व तीसरे नंबर पर ज्योति शंकर राव आईं। दोनों महाराष्‍ट्र की धावक हैं।उत्तर प्रदेश युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने सुबह 6.30 बजे आनंद भवन के सामने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। देशभर के कुल 419 एथलीटों ने 41 किलोमीटर लंबी प्रतियोगिता जीतने के लिए दौड़ लगाई थी। इनमे 336 पुरुष और 83 महिला धावक शामिल हैं।इससे पहले मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले खेल राज्यमंत्री ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएं दी।मैराथन इंदिरा भवन से शुरू होकर स्वराज भवन, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, रेड ईगल आर्मी स्टेडियम, एजी ऑफिस, हाईकोर्ट चौराहा, सुभाष चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, केपी कॉलेज चौराहा से होते हुए नए पुल पर प्रवेश की। नए पुल से धावक रीवा रोड की ओर गए, जहां से दांदूपुर पेट्रोल टंकी से पुनः वापिस शहर की ओर आए। मैराथन चंद्रशेखर आजाद पार्क के प्रमुख द्वार से अंदर जाकर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में समाप्त हुई। 
खेल राज्यमंत्री विजेताओं को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में सम्मानित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments