गौरव जन कल्याण संस्थान के कार्यों के प्रति निष्ठा एवं रुचि देखते हुए संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सर्वसहमति से हरदोई के आलोक कुमार गुप्ता को वरिष्ठ सलाहकार मनोनीत किया गया है।
संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव ने श्री गुप्ता को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए लिखा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप संगठन के लिये पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुये, संगठन के उद्देश्यों को बल प्रदान करते हुये, अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे संगठन मे नई ऊर्जा का संचार होगा, जो अन्य सदस्यों के लिये प्रेरणादायक होगा।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ,गौरव जन कल्याण संस्थान का वरिष्ठ सलाहकार मनोनीत होने पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई।
Congratulations 💐💐💐💐💐
जवाब देंहटाएं