उत्तर कोरिया ने अमेरिका की तमाम धमकियों के बाद भी कोरियाई द्वीप में बैलिस्टिक मिसाइल दागी. मिसाइल दागने के साथ ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने पहली बार अपनी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा कर दिया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक मिसाइल दागने के साथ ही उन्होंने एक फोटो भी शेयर, जिसमें वह सफेद कोट पहने एक लड़की साथ हाथ में हाथ डाले दिख रही रहे हैं. वह लड़के कोई और नहीं बल्कि उनकी बेटी है. पहली बार दुनिया के सामने उन्होंने अपनी बेटी के होने की जानकारी दी है. राज्य समाचार एजेंसी केसीएनए ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था. लेकिन हैरानी वाली बात उनकी बेटी की उपस्थिति थी, जिसके होने की पहले कभी सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं की गई थी. हालांकि लड़की के नाम की जानकारी नहीं दी गई. अमेरिका स्थित स्टिम्सन सेंटर में उत्तर कोरिया के नेतृत्व विशेषज्ञ माइकल मैडेन ने बताया कि यह पहला मौका है जब हमने किम जोंग उन की बेटी को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में देखा है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के होने की जानकारी सर्वजनिक होना बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे यह पता चलता है कि किम जोंग निश्चिंत हैं, उन्हें किसी बात का डर नहीं. विशेषज्ञों का कहना है कि किम के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का है. कुछ का मानना था कि उन बच्चों में से एक को सितंबर में राष्ट्रीय अवकाश के जश्न के फुटेज में देखा गया था. 2013 में सेवानिवृत्त अमेरिकी बास्केटबॉल स्टार डेनिस रोडमैन ने कहा था कि किम की जू ऐ नाम की एक "बेबी" बेटी है. उस वर्ष उत्तर कोरिया की यात्रा के बाद रोडमैन ने द गार्जियन अखबार को बताया था कि उन्होंने किम और उनके परिवार के साथ समय बिताया और बच्चे को गोद में लिया.
शनिवार, 19 नवंबर 2022
किम जोंग उन ने किया अपने जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा खुलासा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
वैश्विक
Tags:
वैश्विक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments