कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा थाना महेवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया।एसपी द्वारा संबंधित को अभिलेखों के रख रखाव और अपराध नियंत्रण व विवेचनाओ के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों की गहनता से जांच करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना महेवाघाट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय,मालखाना,हवालात,CCTNS कार्यालय/महिला हेल्पडेस्क व थाना परिसर को चेक किया गया साथ ही दस्तावेजों के रख-रखाव तथा परिसर की साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को कानून का पाठ पढ़ाया और कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए.उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एसपी ने थानाध्यक्ष से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या से संबंधित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।उन्होंने जनसुनवाई से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र के निस्तारण समेत अन्य कई बिंदुओं पर समीक्षा की। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी हाल में अपराधियों पर कार्रवाई के मामले लापरवाही नहीं की जानी चाहिए।
शनिवार, 19 नवंबर 2022
एक्शन में एसपी : थाना महेवाघाट का औचक निरीक्षण कर एसपी ने दिए जरूरी दिशा निर्देश
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
जनपद
Tags:
जनपद
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments