प्रयागराज में श्रमिको के बच्चो का बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने का सपना होगा अब पूरा , कोरांव में 70 करोड़ की लागत से तैयार हुए अटल आवासीय विद्यालय का श्रम मंत्री ने किया भौतिक निरीक्षण ....
प्रयागराज में श्रमिको के बच्चे भी अब बोर्डिंग स्कूल में पढाई कर सकेंगे | मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट अटल आवासीय विद्यालय योजना के तहत प्रयागराज में अटल आवासीय विद्यालय लगभग बनकर तैयार हो चुका है | यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने आज इस आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया । इस विद्यालय में श्रमिकों के 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष की आयु तक के बच्चों को गुणवक्तापरक शिक्षा निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल आवासीय विद्यालय प्रदेश के उन सभी गरीब बच्चों को पढाई का अवसर देने के लिए शुरू की है जो अपने श्रमिक माता-पिता की गरीबी के कारण स्कूलों में प्रवेश नहीं ले पाते है । श्रमिक वर्ग में आने वाले लोगो के बच्चो को इस योजना में ऐसा अवसर प्रदान करना है जिससे वह स्थायी रूप से एक ही जगह से गुणवत्ता परक शिक्षा हासिल कर सके | यूपी के श्रम मंत्री अनिल राजभर बताते है की प्रयागराज जनपद के कोराव इलाके में बेलहट गांव में यह अटल आवासीय विद्यालय लगभग बनकर तैयार हो गया है | यह विद्यालय 10 एकड़ क्षेत्रफल में 70 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है | इस साल दिसम्बर के महीने के आखिर तक इसका निर्माण पूरा हो जाएगा और अगले शैक्षिक सत्र तक इसमें प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी | इसमें सीबीएससी और आईसीएसई पैटर्न पर शिक्षा प्रदान की जायेगी | विद्यालय में 1000 बच्चो को शिक्षा दी जा सकेगी |सरकार ने अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अलग प्रक्रिया निर्धारित की है | उप श्रमायुक्त प्रयागराज मंडल राजेश मिश्रा के मुताबिक़ इन विद्यालयों में वही बच्चे लाभार्थी हो सकते है जिनके माता पिता श्रम विभाग में श्रमिक के रूप में पंजीकृत हों | सरकार इस योजना से उत्तर प्रदेश के उन सभी गरीब बच्चों को पढाई को मौका मिलेगा जिनके माता पिता श्रमिक है और गरीबी के कारण अपने बच्चो को बेहतर स्कूलों में प्रवेश नहीं दिला पाते है । श्रम विभाग में श्रमिक के रूप में पंजीकृत श्रमिको के इन बच्चो को भी इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए शासन द्वारा तय काउंसिलिंग में सफल होने के बाद दाखिला मिलेगा |प्रदेश में कोरोना काल का दंश झेल रहे ऐसे बहुत से बच्चे है जिन्होंने इस महामारी में अपने माँ- बाप को हमेशा के लिए खो दिया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे अनाथ बच्चो की शिक्षा की जिम्मेदारी भी उठायी है | प्रयागराज के इस अटल आवासीय विद्यालय में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को भी कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा निशुल्क दी जायेगी ।इन विद्यालयों में बच्चो को निशुल्क शिक्षा के अलावा विद्यालय में आवास और भोजन की भी ब्यवस्था निशुल्क होगी | बच्चो को स्कूल की ड्रेस और बच्चो की पढाई से सम्बंधित सभी सामग्री भी निशुल्क दी जायेगी | विद्यालय में बच्चो के वाई फाई सुविधा के साथ डिजिटल पुस्तकालय की सुविधा भी निशुल्क दी जायेगी | पढ़ाई लिखाई के साथ बच्चो को गेम्स की भी सुविधा उपलब्ध होगी |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments