Breaking

मंगलवार, 29 नवंबर 2022

युवा उत्कर्ष साहित्यिक संस्था का वार्षिकोत्सव संपन्न, सम्मानित हुईं सुधा मिश्रा द्विवेदी

दैनिक जनजागरण न्यूज, डेस्क। बीती 27नवंबर को युवा उत्कर्ष साहित्यिक (पंजीकृत ट्रस्ट) संस्था का 9वां वार्षिक समारोह दिल्ली के पब्लिक लाइब्रेरी  सभागार में भव्यता से संपन्न हुआ। 
समारोह में देश विदेश के साहित्यकार सम्मिलित हुए। इस दौरान संस्था की बंगाल राज्य की प्रभारी सुधा मिश्रा द्विवेदी को भी सशक्त लेखन पुरस्कार से सम्मानित  किया गया जिसमें शॉल, मेडल,प्रमाणपत्र तथा 2100रु का चेक प्रदान किया गया।इसमें सुधा मिश्रा द्विवेदी जी की पुस्तक "पंखुड़ियाँ "का अंतर्राष्ट्रीय विमोचन अन्य 11 पुस्तकों के साथ हुआ।
उक्त जानकारी साहित्यधर्मी अमित कुमार अम्बष्ट 'आमिली' ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments