लखनऊ निधि को मौत के घाट उतारने वाला आरोपी सूफियान पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है. इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है. दुबग्गा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सुफियान को गिरफ्तार कर लिया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. यूपी पुलिस ने सुफियान पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. सुफियान की गिरफ्तारी के 5 टीमों का गठन किया गया था. उसके प्रदेश के बाहर जाने की आशंका जताई जा रही थी. हालांकि, पुलिस की सख्ती के चलते आरोपी लखनऊ से बाहर नहीं भाग सका था. दरअसल, लखनऊ के दुबग्गा थाना इलाके में रहने वाले सूफियान ने 17 साल की युवती निधि को छत से नीचे फेंक दिया था. मृतका की मां का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से उनकी बेटी को तंग कर रहा था और उसका वीडियो होने की बात कहकर धर्मपरिवर्तन कर बेटी पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था. जॉइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पियूष मोर्डिया ने बताया था, निधि गुप्ता और आरोपी सूफियान आसपास रहते थे. डेढ़ साल से सूफ़ियान मृतका से दोस्ती करना चाहता था. दोनों परिवारों को उनके बारे में जानकारी थी. सूफियान ने निधि को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट दिया था. यह जानकारी होने पर मृतका के घरवाले सूफियान के घर गए थे. दोनों परिवारों में झगड़ा होते देख निधि छत पर भागी और सूफियान उसके पीछे-पीछे छत पर गया. कुछ देर बाद मृतका के नीचे गिरने और चीखने का शोर मिला. इसके बाद घायल छात्रा को अस्पताल ले जाने के दौरान सूफियान भी साथ में था. पुलिस अब निधि के परिवारवालों के हर आरोप की जांच करने की बात कह रही है.
शनिवार, 19 नवंबर 2022
निधि हत्याकांड आरोपी सुफियान को लगी गोली, पुलिस ने दबोचा
Tags
# क्राइमनामा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
क्राइमनामा
Tags:
क्राइमनामा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments