जनपद खीरी में सड़क सुरक्षा यातायात माह नवंबर 2022 के अंतर्गत की गई कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के अंतर्गत बिना फिटनेस, तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना बीमा, बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर शहर स्थित सैधरीबाईपास, मेदनिया गंज चौराहा, पंडित दीनदयाल चौराहा पर यातायात प्रभारी निर्मलजीत यादव आरक्षी यातायात बीवन राज, पंकज वर्मा, सत्यप्रकाश द्वारा सघन चेकिंग की गई एवं यातायात नियमों के बारे में पंपलेट देकर जानकारी एवं जागरूक किया गया। यातायात नियमों के पालन करने हेतु बताया गया कि आए दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी ना होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन ना करना है दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करे वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन को निर्धारित गति में चलाएं नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें स्टंट बाइकिंग से बचे हैं काली फिल्म, मॉडिफाई साइलेंसर, हूटर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग ना करें, गलत दिशा में ना चले इस तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे साथ ही रोड के किनारे अपने वाहन आदि ना खड़ा करें, ट्रैक्टर ट्रॉली, लोडर पिकअप पर यात्रा न करें। साथ ही ट्रैफिक वॉलिंटियर आदर्श वर्मा द्वारा सुमित्रा देवी इंटर कॉलेज बिशुनपुर एवं शिववती विद्या मंदिर गोपालापुर लखीमपुर खीरी में करीब 400 छात्र छात्राओं को पंपलेट देकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने के लिए अपील की गईl
यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कुल 195 वाहनों का चालान व 02 वाहन सीज किए गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments