उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल का मामला सामने आया था जिसमें पीड़ित छात्रा ने अपने स्कूल प्रबंधक पर बुरी नजर रखते हुए अकेले में बुलाने की बात बताई थी। यह बात उसने अपने मां से बताई जिसके बाद मां ने अपने बेटी के साथ तहरीर पुलिस अधीक्षक को दी थी। छात्रा नही मानी स्कूल प्रबंधक की बात तो सीनियर छात्राओं से करवाई पिटाई, मामला दर्ज।पीड़ित छात्रा व मां द्वारा थानास्थानीय पर शिकायत की गयी कि वादी की पुत्री से विद्यालय प्रबन्धक जितेन्द्र यादव द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बुरी नजर रखना व अपनी आफिस मे अकेले बुलाना, बुलाने के बाद न जाने पर विद्यालय की ही कक्षा 10वीं के छात्राओं से झगड़ा मार पीट करावाना था। पीड़ित छात्रा की माँ ने शिकायत पत्र में बताया कि जिसकी शिकायत प्रबन्धक से करने पर वादी की पुत्री को मारकर भगा दिया गया तथा आवेदिका द्वारा शिकायत करने पर अपशब्द व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का देकर भगा देना तथा घर जाकर पीड़िता को धमकाना व डराना है।पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या के आदेश पर मामले के सम्बन्ध मे थानास्थानीय पर IPC की धाराओं 354क, 323, 504,506 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ बनाम 1.जितेन्द्र यादव पुत्र स्व. रामबचन यादव निवासी सोहराभार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ व अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है। 18 नवंबर को ही उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद मौर्य व हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र यादव पुत्र स्व. रामबचन यादव निवासी सोहराभार थाना रौनापार को ओम शान्ति शिक्षा निकेतन सोहराभार से करीब 10.55 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
शनिवार, 19 नवंबर 2022
Home
/
क्राइमनामा
/
छात्रा से अभद्रता करने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, अकेले में बुलाने पर बात नही मानी तो की थी पिटाई
छात्रा से अभद्रता करने वाला स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार, अकेले में बुलाने पर बात नही मानी तो की थी पिटाई
Tags
# क्राइमनामा
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
क्राइमनामा
Tags:
क्राइमनामा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments