Breaking

शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

राष्ट्रीय योगवीर सम्मान से अलंकृत होकर वापस लौटे कर्मयोगियों का लखीमपुर में हुआ भव्य स्वागत व अभिनंदन

लखीमपुर । योगा क्षेत्र में सक्रिय कर्मयोगियों को राष्ट्रीय योगवीर सम्मान से अलंकृत कर अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने लखीमपुर खीरी जिले में योगा विकास अभियान को धार दी। यह सम्मान समारोह महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष योगगुरु मंगेश त्रिवेदी के सफल निर्देशन में दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में योगा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे जिले के हाइम योग के संस्थापक व महासंघ के राष्ट्रीय कार्यक्रम सूर्य नमस्कार अभ्यास अभियान के प्रभारी प्रिंस बरनवाल को विशेष सम्मान के साथ
      योग प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, योग प्रशिक्षिका राजदीपिका तिवारी को योगवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय राजधानी से सम्मानित होकर वापस लौटे योगगुरुओ के सम्मान में लखीमपुर शहर में पुष्प वर्षा करते हुए माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से बरनवाल समाज, गायत्री परिवार, हाइम योग,नवयुवक संघ सहित योग व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग रहे।
             पढ़ें आयोजन की पूरी खबर 👇
   राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय योगवीर सम्मान 2022
राष्ट्रीय योगवीर सम्मान से अलंकृत कर महासंघ ने बढ़ाया योगा के कर्मयोगियों का उत्साह:
दिल्ली। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने राष्ट्रीय राजधानी में देश के समर्पित योगचार्यो एवं योगा प्रेमियों को राष्ट्रीय योगवीर सम्मान से विभूषित कर योगा विकास की अनूठी व प्रेरणादायी पहल की साथ ही योगा क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य कर रहे योगियों में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार किया। इस आयोजन का संयोजन महासंघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी के सफल निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि योग शिक्षकों के हित व सम्मान में हमेशा आगे बढ़ कर संघर्ष करने वाली अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने योग शिक्षक व शिक्षिकाओं के रोजगार व समायोजन हेतु समय समय पर संघर्ष किया और कई जगह सफलता भी मिली। योगा विकास हेतु पाठ्यक्रम में योग विषय की अनिवार्यता के लिए मुहिम भी चलाये। साथ ही योग साधना से देशवासियों को संक्रामक व संचारी रोगों से बचाने का अद्भुत कार्य किया। कोरोना के संक्रमण काल मे जब व्यक्ति घरों में कैद थे, उस दौरान महासंघ ने सोशल मीडिया द्वारा अभियान चलाकर शरीर फिट के साथ मानसिक दबाव कम करने का सराहनीय कार्य किया। 21 लाख, 71 लाख, 72 लाख देशवासियों को एक साथ योगाभ्यास, व 51 लाख सामूहिक सूर्य नमस्कार आदि महासंघ ने ऐतिहासिक कार्यक्रम कर देशवासियों को सेहत की नेमत बांटी है। 
योगाभ्यास से देशवासियों को शारीरिक व मानसिक फिट रखने के प्रयास के साथ महासंघ अध्यक्ष योगगुरु श्री मंगेश त्रिवेदी की अगुवाई में योग क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील है। महासंघ ने योग शिक्षक/शिक्षिकाओं व योग प्रेमियों को योगवीर सम्मान से अलंकृत कर उन्हें ऊर्जित व उत्साहित किया।
 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में यह विशाल आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमे देशभर से लगभग 25 राज्यों से महासंघ की इकाइयों व अन्य गणमान्य योगप्रेमियों ने सहभागिता निभायी। कार्यक्रम में सैकड़ों योगियों (योगचार्यो), कर्मयोगियों ( मीडिया कर्मियों, समाजसेवियों, अन्य प्रतिष्ठित जनों) व सहयोगियों को राष्ट्रीय योगवीर सम्मान से सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सम्मान समारोह को केंद्रीय आयुष एवं महिला, बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मुंजपरा महेन्द्रभाई कालू भाई,सांसद जनार्दन मिश्रा, दीपांकर जी महाराज,  एमडीएनवाई डायरेक्टर ईश्वर वी बसवा रेड्डी, एमडी रोजलिन स्क्वायर रोजी सिंगला, आचार्य पवन दत्तजी महाराज आदि ने संबोधित किया। इस दौरान महासंघ द्वारा योग के माध्यम से ह्रदय को सुरक्षित रखने सम्बंधी महाअभियान मिशन हेल्थी हार्ट का लोकार्पण केंद्रीय आयुष एवं महिला बाल विकास राज्यमंत्री डॉ मुंजपरा ने करते हुए मिशन की सफलता की कामना की। 
 समारोह में हजारों योगप्रेमी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments