पिता की प्रेरणा और मां के संस्कारों को आत्मसात कर अपने संघर्ष को सफलता में बदलने वाली अनुष्का श्रीवास्तव ने यूपी पीएससी ने में टॉप कर बिसवां का मान बढ़ाया है। अनुष्का की इस सफलता पर तमाम सेवियों, शिक्षाविदों व संस्थाओं ने बधाई दी हैं।
उल्लेखनीय है कि बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि अनुष्का ने अपनी कक्षाओं में शीर्ष स्थान पाकर शिक्षकों, परिजनों व समाज के सक्रियजनो के ह्र्दयप्टल पर खासा स्थान बनाये रखा। और हो भी क्यों न, वो कहावत है होनहार वीरवार के होत चीकने पात। अनुष्का के दादा जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव बिसवां के सेठ जय दयाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य थे और दादी कल्याणी देवी श्रीवास्तव कृष्णा देवी इंटर कालेज की प्रधानाचार्या। शिक्षाविदों के परिवार में पली बढ़ी अनुष्का के पिता सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर विवेक श्रीवास्तव सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देते रहते हैं।
श्री विवेक अपनी सेवाकाल में जरूरतमंदों की सेवा के लिए निःस्वार्थ भाव से हमेशा ततपर रहते थे। वर्तमान में नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी से जुड़कर कायस्थ सेवा व भगवान चित्रगुप्त की महिमा प्रसार में प्रयासरत हैं। अनुष्का की माता अंजू श्रीवास्तव कुशल गृहणी हैं इसके अलावा बच्चों की शिक्षा व संस्कार के प्रति बेहद गम्भीर रहती हैं। अनुष्का अपनी सफलता के पीछे अपनी माँ का संस्कार, नियमितता व परिश्रम बताती हैं।
अनुष्का की प्रारंभिक शिक्षा बिसवां के सरस्वती बाल विद्या मंदिर में हुई व हाईस्कूल कृष्णा देवी गर्ल्स इंटर कालेज बिसवां में हुई। उसके बाद विद्या अर्जन के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ रुख किया जहां मोर्ट इंटर कालेज से इंटर व लविवि से स्नातक करने के बाद यह पहली प्रतियोगी परीक्षा थी। जिसमे सफलता के शिखर पर रहीं। अभी आगे भी उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हैं।
अनुष्का की इस सफलता से खुश नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी, प्रतिभा विकास समर्पित संस्था नवरत्न फाउंडेशन्स ने नोएडा से, विओम हेल्थकेयर ने लखीमपुर से, तराई वेलफेयर एसोसिएशन ने दिल्ली से, हैप्पी चित्रांश परिवार ने पटना से, कलमकार ग्रुप ने व दैनिक जनजागरण न्यूज, न्यूज4ऑल आदि सहित तमाम समाजसेवियों व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
Congratulations
जवाब देंहटाएं