खेल प्रतिभा विकास समर्पित प्रतियोगिता एनजीओ ट्वेंटी ट्वेंटी में नवरत्न फाउंडेशन्स की क्रिकेट टीम में शानदार जीत दर्ज करवाते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में दावेदारी की उम्मीद का दीप प्रदीप्त किया।
एक अक्टूबर से नोएडा एक्सटेंशन के एक मूर्ति के निकट डुशी क्रिकेट ग्राउंड चल रही इस रोमांचक प्रतियोगिता का यह तीसरा मैच था। बिभरते संस्था की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नवरत्न टीम की सधी गेंदबाजी व क्षेत्ररक्षण की वजह से बिभरते ने निर्धारित 20 ओवर्स में 151 रन बनाए। जिसमे गेंदबाज क्षितिज ने 4 व मनी ने 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी नवरत्न टीम ने 18.7 ओवर्स में ही 7 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर खिताबी जीत अपने नाम दर्ज करवा ली। नवरत्न की तरफ से उतरे बल्लेबाज अग्रिम सिन्हा ने 200 से ऊपर स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों पर 27 रन की तूफानी बल्लेबाजी की।। दीया ने 43, क्षितिज ने 21 व देवेश ने 25 तेज रन बनाकर नवरत्न की राह आसान की। शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच नवरत्न के क्षितिज चंद्रा बने।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments