Breaking

बुधवार, 5 अक्टूबर 2022

मोहन के किरदार से लेकर काली के किरदार तक का सफर : आर चंद्रा

जयन्त फ़िल्म के बैनर की मेरी पहली फ़िल्म #साज़िश जिसका निर्देशन शिव सिंह सागर ने किया था। इस दरमियान हमने कई बैनर जैसे एफ.ए. फ़िल्म की #किसान, ग्वार चेला , भग्गू प्रधान आदि कई फिल्में की जिसके निर्देशक राकेश कुमार थे व आकाशदीप बैनर की वेबसिरिज #रुद्रा जिसके निर्देशक मनीष कुमार थे  उसके बाद जयन्त फ़िल्म की कई फिल्में जिनमे साज़िश, साज़िश2, औरत, इंस्पेक्टर सिद्धान्त, कसम, हत्या आदि जैसी शार्ट फिल्में शिव सिंह सागर  के निर्देशन में किया था S G एंटरटेनमेंट का एक भक्ति सांग तेरी दया से मैया जिसमे मैने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई। उसके बाद शुरुआत हुई बड़े पर्दे की ओर जिसमे जयन्त फ़िल्म एन्ड एंटरटेनमेंट की भोजपुरी फ़िल्म #प्रतिशोध जिसके निर्देशक सत्यार्थ सिन्हा दूसरी फिल्म #बसेरा जिसकी शूटिंग हाल ही खत्म हुई जिसका निर्देशन बॉलीवुड के जाने माने असिस्टेंट डायरेक्टर रहे अवधेश के वर्मा  ने किया है। इन सभी उपलब्धियों का सारा श्रेय  जयन्त श्रीवास्तव जी को देता हूँ जिन्होंने मेरे अलावा जनपद के कई कलाकारों को मौका दिया चाहे वह अभिनय क्षेत्र से रहा हो या गायन क्षेत्र में रहा हो। पिछले 4 सालों में अभिनय के माध्यम से आप लोगों के दिलों में जगह बनाने का कार्य प्रगति पर है। मेरा सपोर्ट करने में मेरे माता पिता, भाई, बहन, धर्मपत्नी परिवार सहित तमाम रिश्तेदार व मित्रगणों का भरपूर सहयोग मिलता रहा। आप सभी लोगों के सहयोग की हमेशा इसी प्रकार से अपेक्षा रहेगी। आप सभी के सहयोग का हृदय से धन्यवाद।
                                आर चन्द्रा

1 टिप्पणी:

Post Comments