लखीमपुर खीरी 2 अक्टूबर। आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में झंडा फहराया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक हरकेश बहादुर सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी गिरजा शंकर पांडे ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्पर्चन किया। डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने गांधीजी के जीवन दर्शन के बारे में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अहिंसा गांधी जी के जीवन का मूल आधार था । अहिंसा को अपना धर्म मानने वाले मोहन दास करम चंद गांधी स्वाधीनता संग्राम के राजनैतिक और आध्यात्मिक नेता थे । सत्याग्रह, अहिंसा और सादगी को ही एक सफल मनुष्य जीवन का मूलमंत्र मानने वाले गांधी जी के इन्ही आदर्शाे से प्रभावित होने के बाद रविंद्र नाथ टैगोर ने पहली बार उन्हें महात्मा अर्थात महान आत्मा का दर्जा दिया था।
बी एस ए ने शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीस से अधिक वर्षों तक अपनी समर्पित सेवा के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अपनी उदात्त निष्ठा एवं क्षमता के लिए लोगों के बीच प्रसिद्ध हो गए। विनम्र, दृढ, सहिष्णु एवं जबर्दस्त आंतरिक शक्ति वाले शास्त्री जी लोगों के बीच ऐसे व्यक्ति बनकर उभरे जिन्होंने लोगों की भावनाओं को समझा। वे दूरदर्शी थे जो देश को प्रगति के मार्ग पर लेकर आये।
बी.एस.ए ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ
कर्मचारियों एवं उपस्थित जन समुदाय को तंबाकू, गुटका, दोहरा एवं धूम्रपान न करने, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने कहा कि शपथ लेने के बाद आप सभी अपने परिचित को भी तंबाकू सेवन एवम धूम्रपान रोकने का प्रयास कर उनके जीवन को सुखमय बनाएं।
इस अवसर पर बी.एस.ए कार्यालय एवम लेखा विभाग कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments