रेडियो एफएम से टीवी के सुनहरे पर्दे से लेकर भोजपुरी व बॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज व अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले एक्टर/एंकर राजेश पंडित को उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विभाग का पंजीकृत कलाकार होने पर दिल्ली/एनसीआर में शुभकामनाओं का दौर जारी है।
बताते चलें श्री राजेश पंडित गौतमबुद्ध नगर जिले के रहने वाले हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़कर वो हमेशा जरूरतमंदों की सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
अभिनेता, उद्घोषक व वरिष्ठ रंगकर्मी श्री पंडित के इस पंजीकरण से क्षेत्र के रंगकर्मियों, कलाकारों, रचनाधर्मियों व समाज के प्रबुद्धजनों के साथ साथ समाजसेवियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी है और उन्होंने विभिन्न माध्यमों से श्री पंडित को शुभकामनाएं दी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments