Breaking

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

एनजीओ ट्वेंटी ट्वेंटी में जीत के साथ तराई वेलफेयर एसोसिएशन ने मारी धमाकेदार एंट्री

फर्स्ट अक्टूबर से चल रही एनजीओ ट्वेंटी ट्वेंटी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज राष्ट्रपिता गांधी जी व द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर  तराई वेलफेयर एसोसिएशन ने बिभरते संस्था से मैच जीतकर टूर्नामेंट में धमाकेदार एंट्री मारी है।
        टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तराई वेलफेयर एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 19.4 ओवर्स में 154 रन बनाए। जिसमे पवन तिवारी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों पर तेज 47 रनों का योगदान दिया।
 जवाब में उतरी बिभरते संस्था की टीम तराई की सधी गेंदबाजी व फील्डिंग के सामने काफी प्रयास के बावजूद लक्ष्य का पीछा न कर सकी और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 142 रन बना पायी। बिभरते के कठिन संघर्ष से मैच में काटें की टक्कर रही। मगर तराई के कड़े क्षेत्ररक्षण, बॉलिंग व विकेट कीपिंग से बिभरते को 14 रन से हार का मुंह देखना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments