Breaking

शनिवार, 17 सितंबर 2022

केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ सम्भाग का प्राचार्य सम्मेलन सम्पन्न

● तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन हुई महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
-----------------------------

● लखनऊ संभाग की हिन्दी पत्रिका 'भारती' का हुआ लोकार्पण
-----------------------------


लखनऊ। केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के प्राचार्य सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। आज केंद्रीय विद्यालयों के वित्तीय प्रबंधन, कर्मचारियों की पेंशन एवं रिटायरमेंट परिलाभ, आंतरिक एवं ए. जी. ऑडिट, जनरल फाइनेंस रूल, और बजट सहित सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। केंद्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के उपायुक्त देवेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर प्राचार्यों का विधिवत मार्गदर्शन किया गया। 
       कानपुर रोड स्थित होटल रमाडा में 15 सितम्बर से चल रहे केंद्रीय विद्यालय संगठन प्राचार्य सम्मेलन का आज विधिवत समापन हुआ। सम्मेलन में लखनऊ संभाग के सभी 54 प्राचार्यों ने भाग लिया। आज द्वितीय सत्र में हिन्दी राजभाषा के विभिन्न अधिनियमों एवं बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय लखनऊ संभाग की हिन्दी पत्रिका 'भारती' का लोकार्पण उपायुक्त श्री द्विवेदी द्वारा किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय खेलकूद नियंन्त्रण बोर्ड एवं संभागीय स्काउट एवं गाइड असोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों के बारे में भी परिचर्चा की गई। 
        सम्मेलन का समापन केंद्रीय विद्यालय संगठन की सहायक आयुक्त श्रीमती प्रीति सक्सेना के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सहायक आयुक्त ने सभी का इस सम्मेलन में भाग लेने और सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय आर.डी.एस.ओ. के प्राचार्य संजय कुमार ने कहा कि यह तीन दिवसीय प्राचार्य सम्मेलन आने वाले समय में निश्चित रूप से केंद्रीय विद्यालयों के लिए ऊर्जा-स्रोत एवं मील का पत्थर साबित होगा। 
           विज्ञप्ति -केंद्रीय विद्यालय संगठन, लखनऊ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments