Breaking

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

गाजियाबाद में 18 को होगा सहकार भारती का महिला सम्मेलन



● उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम करेंगी उद्घाटन, मुख्य अथिति रहेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर

16 सितंबर, 2022, शुक्रवार/फाइल फ़ोटो (मंत्री विजय लक्ष्मी)
लखनऊ। सहकार भारती, उत्तर प्रदेश की ओर 18 सितंबर को गाजियाबाद में प्रदेश महिला सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम करेंगी। यह जानकारी देते हुए सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि सहकार भारती के महिला प्रकोष्ठ द्वारा जनपद गाजियाबाद में मेरठ रोड स्थित रामचमेली विश्वास बालिका महाविद्यालय के सभागार में आयोजित हो रहे प्रदेश महिला सम्मेलन में सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सहकार भारती के प्रदेश महिला सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की महिला प्रकोष्ठ, एसएचजी प्रकोष्ठ एवं महिला सहकारी प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

1 टिप्पणी:

Post Comments