🔘 विश्व रेडक्रॉस दिवस पर सेवा और संवेदना का अनुपम उदाहरण बनी इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा
लखीमपुर ( विज्ञप्ति)। मानवता की सेवा ही सच्चे सामाजिक दायित्व का परिचायक है। इसी भाव को साकार करते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ लखीमपुर नव दिशा, डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संस्थापक हेनरी ड्यूनांट के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को नमन करते हुए विशेष सेवा अभियान आयोजित किया गया।
अध्यक्ष दीपाली गुप्ता के नेतृत्व में बिजुआ ब्लॉक क्षेत्र के अग्निकांड पीड़ित परिवारों के लिए कपड़े, बर्तन तथा दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री एकत्र कर रेडक्रॉस खीरी के माध्यम से राहत स्वरूप भेजी गई। राहत सामग्री से भरी बस को सेवा और संवेदना के संदेश के साथ रवाना किया गया। इस मानवीय अभियान में बस यात्रा की अगुवाई कर रही रेडक्रॉस सचिव आरती श्रीवास्तव एवं रेडक्रॉस टीम का विशेष सहयोग रहा। बस को सभापति डॉ रवींद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में चार्टर प्रेसिडेंट कुमकुम गुप्ता, सचिव नीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कनक बरनवाल, डॉ. नूतन सिंह, मंजू बरनवाल एवं विभा सक्सेना सहित क्लब की अनेक सदस्याएं सक्रिय रूप से सेवाभाव के साथ उपस्थित रहीं। सभी सदस्याओं के सामूहिक प्रयास और सेवा भावना ने पीड़ित परिवारों के चेहरों पर आशा और विश्वास की नई किरण जगाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments