Breaking

रविवार, 1 फ़रवरी 2026

Lmp. गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन 8 फ़रवरी को read more .....

🔘 गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

लखीमपुर खीरी। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ गुरु गोरक्षनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 6.0 के अंतर्गत एक विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन 8 फरवरी 2026, रविवार को धर्मसभा इंटर कॉलेज प्रांगण में किया जा रहा है। यह आयोजन नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन, अवध एवं गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में सेवा भाव, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से ओत प्रोत रहेगा।

प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक चलने वाले इस स्वास्थ्य महायज्ञ में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह मेला केवल रोगों की जाँच तक सीमित नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय करुणा का संदेश भी देगा। आयोजन में सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, चिकित्सा, सीमा जागरण मंच, एकल अभियान एवं आरोग्य भारती जैसी राष्ट्रसेवी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता इसे और भी प्रभावशाली बनाएगी। आयोजन से जुड़े अमर सिंह सहित सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं का उद्देश्य स्पष्ट है “स्वस्थ समाज, सशक्त राष्ट्र।” यह स्वास्थ्य मेला न केवल चिकित्सा सुविधा का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को भी सुदृढ़ करेगा। जनहित में आयोजित इस पुनीत प्रयास में अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है, ताकि स्वास्थ्य का यह दीप हर घर तक प्रकाशित हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments