Breaking

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में ‘नेक्सेस 2026’ का भव्य आगाज़

दिल्ली, विकास मिश्र। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘नेक्सेस 2026’ का शुभारंभ 18 फरवरी को अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कॉलेज के ऊर्जावान प्राचार्य प्रोफेसर वज्झला रवि के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य समारोह ने कैंपस को उत्सवमय रंगों से सराबोर कर दिया।उद्घाटन समारोह में वर्गीस के जॉर्ज, रेजिडेंट एडिटर, द हिंदू,नई दिल्ली मुख्य अतिथि और शिवांगिनी येशु युवराज, हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूज़िक वोकलिस्ट (एलुमनाई, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज) और प्रोमा मुखर्जी, मशहूर कथक आर्टिस्ट, नेक्सस इनॉगरल फंक्शन के गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर उप-प्राचार्या प्रो. नंदिता नारायणासामी, कोषाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार, प्रशासनिक अधिकारी पवन कुमार पाण्डेय, फाइन आर्ट्स एसोसिएशन के संयोजक डॉ. एम. कृष्णा राव तथा स्टूडेंट्स स्टाफ एडवाइजर प्रो. ओम प्रकाश भी मौजूद रहे।कॉलेज के प्राचार्य प्रो वी रवि ने अपने उद्बोधन में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रचनात्मकता और प्रतिभा का संगम ‘नेक्सेस’ केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, कल्चर और टैलेंट का जीवंत उत्सव है। यह मंच दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य महाविद्यालयों के छात्रों को एक साथ लाकर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। फेस्ट के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रोचक प्रतियोगिताएं, आर्टिस्टिक शोकेस, ज्ञानवर्धक वर्कशॉप्स और इंटरैक्टिव गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जो प्रतिभागियों को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच देती हैं।सूफी सुरों से सजा पहला दिन ,पहले दिन का मुख्य आकर्षण सूफी नाइट रही, जिसमें अनिरुद्ध वर्मा और निजामी ब्रदर्स ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री के. मोहन नायडू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉलेज परिसर छात्रों की भारी भीड़ से खचाखच भरा रहा और हर प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आगे और भी रोमांच,तीन दिवसीय इस भव्य उत्सव के दूसरे दिन ‘डीजे मदारी नाइट’ और अंतिम दिन प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अंकित तिवारी की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगी, जिनका छात्रों को बेसब्री से इंतजार है।दूरदर्शी और प्रेरणादायी नेतृत्व के लिए प्रसिद्ध प्राचार्य प्रो. वी. रवि स्वयं अपने स्टाफ के साथ प्रत्येक गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं, जिससे आयोजन की गरिमा और अनुशासन दोनों सुनिश्चित हो सके।‘नेक्सेस 2026’ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि श्री वेंकटेश्वर कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक ऊर्जा और युवा प्रतिभा का भी सशक्त मंच है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments