Breaking

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

Lmp. मकर संक्रांति पर सिंह फॉर्महाउस पर दिखेगा सेवा, समरसता और संस्कार का संगम

🔘 मकर संक्रांति पर सिंह फॉर्महाउस पर दिखेगा सेवा, समरसता और संस्कार का संगम

लखीमपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, संस्कृति शाखा लखीमपुर खीरी द्वारा सेवा, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रभु इच्छा तक सिंह फ़ार्म हाउस, ग्राम सभा सिसौना (दुबग्गा–चफंदी रोड, गन्ना सेंटर के पास) में वार्षिक सामूहिक खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन होगा।
यह आयोजन केवल सामूहिक खिचड़ी भोज तक सीमित नहीं, बल्कि मानवीय करुणा, सामाजिक समरसता और लोकसंस्कृति का जीवंत उत्सव है। शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य आस-पास के गांवों के बच्चों और ग्रामीणों के साथ मिलकर सेवा कार्यों के माध्यम से खुशियां बांटते हैं और खिचड़ी सहभोज के माध्यम से समानता व भाईचारे का संदेश देते हैं। शाखा अध्यक्ष एड. आर्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि परिषद का यह प्रयास समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक अपनत्व और सहयोग की भावना पहुंचाने का सतत संकल्प है। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यह आयोजन संस्कार, सेवा और संस्कृति के त्रिवेणी संगम का प्रतीक बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments