नववर्ष पर कायस्थ सभा, चंडीगढ़ द्वारा पी.जी.आई. रोटरी सराय में सेवा कार्य
चंडीगढ़ (11 जनवरी, 2026) : कायस्थ सभा, चंडीगढ़ अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक वर्ष नववर्ष के अवसर पर समाज के ज़रूरतमंद वर्ग के लिए सेवा कार्य करती आ रही है। इसी क्रम में इस वर्ष भी नववर्ष के शुभ अवसर पर कायस्थ सभा, चंडीगढ़ के सदस्यों द्वारा पी.जी.आई. चंडीगढ़ स्थित रोटरी सराय में उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों को ठंड से राहत प्रदान करने हेतु गर्म कपड़े, कंबल तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई।इस सेवा कार्य का उद्देश्य कड़ाके की ठंड में ज़रूरतमंदों को राहत एवं मानवीय सहयोग प्रदान करना था। कायस्थ सभा, चंडीगढ़ ने भविष्य में भी इस प्रकार के समाजसेवी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर कायस्थ सभा, चंडीगढ़ के अध्यक्ष टी. पी. श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष मनीष निगम, महासचिव संजीव कुमार, महिला विंग की अध्यक्षा अंजलि श्रीवास्तव, मीडिया सचिव अमित वर्मा, वित्त सचिव सी. इस. श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी सदस्य पूजा पल्लवी, विजेश सिन्हा, कृष्णदेव विद्यार्थी, नितिन श्रीवास्तव, हरेंद्र सिन्हा, जय प्रकाश श्रीवास्तव एवं अनेक कायस्थ परिवारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments