Breaking

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

केंद्रीय संचार ब्यूरो, हमीरपुर द्वारा भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

केंद्रीय संचार ब्यूरो, हमीरपुर द्वारा भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 26 दिसंबर 2025: भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्रीय संचार ब्यूरो, हमीरपुर द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोरंज, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विशेषज्ञ व्याख्यान प्रमुख रहे।
स्वास्थ्य विषयों पर श्री अमरदीप सिंह, स्वास्थ्य शिक्षक, भोरंज द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि श्री जी. सी. भाटिया एवं श्री अनिल कुमार ने सहभागिता की तथा बैंकिंग एवं वित्तीय जागरूकता से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर श्री कुलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी, भोरंज खंड, जिला हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन एर. अनिल कुमार, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भोरंज के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता प्राप्त की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments