बेंगलुरु में आयोजित आयुर्वेद वर्ल्ड समिट में मिला वैश्विक सम्मान
----------------------
लखनऊ। राजधानी के प्रतिष्ठित आर.जी.एस. आयुर्वेदिक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.के. मिश्र को बेंगलुरु की राजधानी कर्नाटक में आयोजित आयुर्वेद वर्ल्ड समिट में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 'आयुर्वेद विश्व रत्न' से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है 25 से 28 दिसंबर तक बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में तीन दिवसीय आयुर्वेद वर्ल्ड समिट आयोजित किया गया। इसका आयोजन केंद्रीय सरकार के आयुष मंत्रालय के सहयोग से काजे आयुर्वेदिक चैरिटेबल फाउंडेशन ने किया। इस समिट में देश-विदेश के प्रख्यात चिकित्सकों ने भाग लिया।
आयुर्वेद चिकित्सक के रूप में लोकप्रिय डॉ. मिश्र आयुर्वेद चिकित्सा की नई पीढ़ी को सँवारने में महती भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्त्व में लखनऊ के सीतापुर मार्ग पर स्थित आर.जी.एस. हॉस्पिटल ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवा ने नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। डॉ. मिश्र को प्रतिष्ठित 'आयुर्वेद विश्व रत्न' सम्मान मिलने पर संस्थान के चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने बधाई दी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments