महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 1 नवंबर, 2025 से 15 नवंबर, 2025 तक जम्मू मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर " जन-जातिय गौरव वर्ष पखवाड़ा " के रूप में धूमधाम से मनाई जा रही है। इस 150वीं जयंती के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर बैनर, स्टैंडी और सेल्फी पॉइंट लगाए गए हैं। इस जयंती के उपलक्ष्य में आज, 14 नवंबर, 2025 को मंडल कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री अक्षय कुमार मरन्टू, वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर, मंडल रेल प्रबंधक, श्री विवेक कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह के दौरान, जनजातीय संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करने वाले, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, ताकि लोगों को उनके योगदान के बारे में जागरूक किया जा सके।
इस अवसर पर, मंडल रेल प्रबंधक, श्री विवेक कुमार ने कहा, "भारतीय रेल भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान नायकों की विरासत का सम्मान करने और उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।"
उचित सिंघल
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
जम्मू मंडल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments