Breaking

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

महिला वर्ल्ड कप में मैच के दौरान महिला पाकिस्तानी कमेंटेटर सना मीर ने PoK का जिक्र किया

महिला वर्ल्ड कप में मैच के दौरान महिला पाकिस्तानी कमेंटेटर सना मीर ने PoK का जिक्र किया, उठी बैन की मांग

प्रयागराज। क्रिकेट में कश्मीर घुसेड़ने की पाकिस्तानियों की आदत पुरानी है। पहले तो पुरुष पाकिस्तानी क्रिकेटर और कमेंटेटर ऐसा करते थे। अब महिला पाकिस्तानी कमेंटेटरों को यही बीमारी लग गई है। महिला वर्ल्ड कप-2025 में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश में पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन सना मीर ने ऐसा ही किया।पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर ने वर्ल्ड कप में कमेंटरी के दौरान आज़ाद कश्मीर शब्द का जिक्र किया। इसके बाद बवाल मच गया। सना मीर को बैन करने की मांग होने लगी। ये आईसीसी के नियम का भी उल्लंघन है। मामला बढ़ने पर सना मीर ने अपनी गलती पर सफाई दी।
दरअसल वीमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में हो रहा है। गुरुवार 2 अक्टूबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच का ये मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला गया। मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर एक बड़ा उलटफेर किया।इस मैच में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर कमेंटरी कर रही थी। कमेंटरी के दौरान आजाद कश्मीर शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद बवाल मच गया। सना मीर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी नतालिया परवेज के बारे में कहा कि इनमें से कई खिलाड़ी नई हैं, नतालिया परवेज, जो कश्मीर… आजाद कश्मीर से आती हैं, वो लाहौर में ज्यादातर क्रिकेट खेलती हैं।
उन्हें अपना अधिकांश क्रिकेट खेलने के लिए लाहौर आना पड़ता है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर की इस टिप्पणी पर भारत के लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आईसीसी से नतालिया परवेज को क्रिकेट कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की। सोशल मीडिया पर कई लोग मांग कर रहे हैं कि सना मीर या कोई भी आजाद कश्मीर शब्द का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। उन्होंने राजनितिक मुद्दों को खेल में घसीटा और इस वजह से उन पर सख्त एक्शन होना चाहिए। कई लोग तो उन पर कमेंटरी से जिंदगी भर के लिए प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।सना मीर ने अपनी सफाई में लिखा लंबा-चौड़ा लेख
इस पर विवाद बढ़ने के बाद सना मीर ने सफाई दी है। सना मीर ने कहा है कि चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर सफाई देने की जरूरत आ पड़ी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कैसे चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और खेलों से जुड़े लोगों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है। यह दुखद है कि इसके लिए सार्वजनिक स्तर पर स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान सना मीर ने अपने पोस्ट में सफाई तो दी लेकिन बावजूद इसके उन्होंने नतालिया परवेज को पाकिस्तान के एक खास क्षेत्र का खिलाड़ी बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments