घर से भागे प्रेमी जोड़े ने खाया ज़हर,पेट्रोल पंप पर तड़पते मिले, प्रेमी की हुयी मौत,नाबालिग प्रेमिका की हालत नाजुक
प्रयागराज के गंगापार मे एक प्रेम कहानी का हुआ दुखद अंत। घटना सराय ममरेज थाना क्षेत्र की है जहाँ चार दिन पहले घर से भागे प्रेमी जोड़े ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया उसके बाद पेट्रोल पंप के पास दोनों तड़पते मिले।दोनों को हॉस्पिटल ले जाते समय युवक की मौत हो गई जबकि 17 वर्षीय किशोरी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे स्वरुप रानी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मृतक शिवम मौर्य सराय ममरेज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मवैया हिंदवानी गांव का रहने वाला था। उसके पिता किसान हैं। शिवम का पड़ोस के ही पूरे लुटई गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से अफेयर चल रहा था। दोनों के रिश्ते की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो उन्होंने उनके मिलने-जुलने पर पाबन्दी लगा दी। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए।दोनों के परिवार वाले लगातार उनकी तलाश कर रहे थे लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आखिरकार 2 अक्टूबर को नाबालिक किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर शिवम के विरुद्ध थाने मे तहरीर दी। इसी आधार पर पुलिस ने शिवम के विरुद्ध नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों की तलाश शुरू हो गई।पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमी युगल कुंदौरा महादेव मंदिर दर्शन करने पहुंचे हैं। लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों नहीं मिले। कुछ देर बाद खबर आई कि थाना क्षेत्र के हरिहरपुर मरों पेट्रोल पंप के पास एक युवक-युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि जहरीला पदार्थ खाने वाले शिवम और उसकी प्रेमिका ही हैं। पुलिस दोनों को तुरंत अस्पताल ले गई जहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। एसआरएन अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि किशोरी की हालत अब भी गंभीर बनी हुयी है।इस मामले मे डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शिवम की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका। किशोरी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति गंभीर है।घटना के बाद यह भी सामने आया कि दोनों अलग-अलग जाति से थे। शिवम मौर्य बिरादरी का था जबकि किशोरी दलित समुदाय से है। यही वजह बताई जा रही है कि परिवारों ने उनके रिश्ते का विरोध किया। जहर खाने की खबर के बाद दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। परिवारजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि सामाजिक दबाव और रिश्ते का विरोध ही दोनों के जहर खाने की बड़ी वजह बन गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments