Breaking

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

प्रयागराज : स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में हृदय रोग का अनोखा इलाज, डॉक्टरों की टीम ने लिखा सफलता का नया अध्याय

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में हृदय रोग का अनोखा इलाज, डॉक्टरों की टीम ने लिखा सफलता का नया अध्याय

प्रयागराज स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में कार्डियकv विभाग के डॉक्टरों ने एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण अतरियल सितल डिफेक्ट (ASD) डिवाइस क्लोज़र सफलतापूर्वक किया है। यह केस इसलिए कठिन था क्योंकि मरीज के हृदय में सुपीरियर वेना कवर (SVC) रिम अनुपस्थित था, जबकि सामान्य परिस्थितियों में इस स्थिति में डिवाइस क्लोज़र करना बेहद कठिन और जोखिमपूर्ण माना जाता है।इस उपलब्धि का नेतृत्व कार्डियक विभाग के अनुभवी चिकित्सक डॉ. विमल निषाद और डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने किया। साथ ही कार्डियक तकनीशियन ओमवीर और योगेश ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। पूरी प्रक्रिया कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष (HOD) डॉ. पियूष सक्सेना के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।मरीज को लोकल एनेस्थीसिया देकर कैथ लैब में यह प्रक्रिया की गई। इस दौरान डॉक्टरों ने कोकोन ASD डिवाइस का उपयोग किया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एक सुरक्षित और प्रभावी डिवाइस है। इसे नस के रास्ते हृदय तक पहुँचाकर छेद को बंद किया गया।चूंकि SVC रिम अनुपस्थित था, डिवाइस को स्थिर करना सबसे बड़ी चुनौती थी। इसके लिए टीम ने बैलून असिस्टेंड देम्प्लॉयमेंट तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक से डिवाइस को हृदय की दीवार पर सुरक्षित और सही स्थान पर स्थिर किया गया।
प्रक्रिया के बाद मरीज को ICU में गहन निगरानी में रखा गया। न तो डिवाइस खिसकने की समस्या आई और न ही किसी प्रकार की धड़कन की गड़बड़ी या जटिलता सामने आई। बाद की जाँच में भी डिवाइस अपनी जगह सुरक्षित पाया गया और मरीज स्वस्थ होकर सामान्य जीवन व्यतीत कर रहा है।डॉ. विमल निषाद और डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने कहा ASD के ऐसे मामलों में सामान्यत सर्जरी करनी पड़ती है। लेकिन कोकोन ASD डिवाइस और सही तकनीक की मदद से हम बिना ऑपरेशन, सिर्फ लोकल एनेस्थीसिया में ही डिवाइस क्लोज़र करने में सफल रहे।”
वहीं विभागाध्यक्ष डॉ. पियूष सक्सेना ने इस सफलता पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि,
“यह उपलब्धि अस्पताल और प्रयागराज शहर के लिए गर्व की बात है। आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से यह साबित होता है कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल की टीम जटिल से जटिल हृदय रोगों का इलाज सुरक्षित और सरल तरीके से कर सकती है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments