कंपोजिट विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का हुआ आयोजन, बच्चों ने बनाए विज्ञान के एक से बढ़कर एक मॉडल
गाजीपुर भीमापार बच्चों में रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने के उद्देश्य से हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन की सहयोगी संस्था अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन विद्या वाहिनी द्वारा शुक्रवार को सदर ब्लॉक के बीकापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में एक दिवसीय विज्ञान मॉडल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी आलोक यादव और फाउंडेशन के प्रोग्राम इंचार्ज सहित वाहिनी के प्रशिक्षक ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। इस दौरान कुल 20 विज्ञान मॉडल बच्चों द्वारा बनाए गए और प्रत्येक छात्र ने अपने मॉडल का प्रस्तुतीकरण भी किया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं उपयोगी मॉडल प्रदर्शित किए गए, जिनमें पिंजरे में तोता, पाचनतंत्र श्वसन तंत्र, सौर ऊर्जा, जड़त्व, कंकाल तंत्र और रेडियोमीटर, जल शोधन, सौरमंडल, जल चक्र, शुद्ध हवा, दूरबीन आदि कई मॉडल शामिल थे। बीईओ ने बताया कि विज्ञान के दैनिक जीवन में महत्व को समझाने के लिए शिक्षण संस्थानों में विज्ञान मेले, प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन आवश्यक है। कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के विज्ञान के प्रति झुकाव की ओर अधिक बढ़ावा देगी। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार, एआरपी सुधीर सिंह व शिक्षिका माधुरी यादव, संध्या श्रीवास्तव, दमयंती यादव, नीलम यादव, आस्था त्रिपाठी, विपिन सिंह आदि रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments