मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कौशांबी मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में 14 अक्टूबर को जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान के दौरान थाना मंझनपुर के कम्पोजिट विद्यालय भड़ेसर में बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।थाना करारी के ग्राम बजहा खुर्रमपुर में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई।थाना चरवा के प्राथमिक विद्यालय व श्री हरिराज स्कूल चरवा में बालिकाओं छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।थाना सराय अकिल के पंचायत भवन पुरखास ग्राम तिल्हापुर में गोष्ठी आयोजित कर महिलाओं बालिकाओं को महिला सुरक्षा,स्वावलंबन व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इसी तरह थाना पश्चिम शरीरा के प्राथमिक विद्यालय पूरब शरीरा में बालिकाओं व शिक्षकों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई।थाना कौशाम्बी के ग्राम आमाकुंवा स्कूल में बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरुक किया गया।थाना सैनी के प्राथमिक विद्यालय सैनी में बालिकाओं को जागरुक कर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई थाना महेवाघाट के कृषक इण्टर कॉलेज हिनौता में साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर चर्चा कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।थाना कड़ाधाम के महेश बहादुर सिंह इण्टर कॉलेज अलीपुरजीता में छात्राओं बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के उपाय बताए गए थाना मोहब्बतपुर पइंसा के यूके कॉन्वेन्ट स्कूल अफजलपुर वारी में जाकर बालिकाओं को जाकरुक किया गया।थाना पिपरी के महार्षि दयानन्द सरस्वती इण्टर कॉलेज मनौरी में बालिकाओं छात्राओं सुरक्षा व हेल्पलाइन जानकारी दी गई।थाना संदीपनघाट के पंचायत भवन ग्राम काजीपुर में मीटिंग कर शासन द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।महिला थाना कौशाम्बी ने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर चेकिंग की गई तथा महिलाओं बालिकाओं को जागरुक किया गया।अभियान के दौरान महिला मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को नारी सशक्तिकरण से संबंधित मिशन शक्ति नारी सम्मान नारी सुरक्षा नारी स्वावलंबन पर जानकारी दी साथ ही निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1090 वीमेन पावर लाइन 102 स्वास्थ्य सेवा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन के बारे में महिलाओं बालिकाओं को पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है टीमों ने महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं थाना सीयूजी नंबर की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मरक्षा व जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन-जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments