🔘 कलम ने गाया प्रकृति का गान राममोहन गुप्त को मिला पर्यावरण मित्र सम्मान
लखीमपुर। कपिलश फाउंडेशन द्वारा अपने दसवें वार्षिकोत्सव एवं हिन्दी दिवस के अवसर पर समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त को, उनकी साहित्यिक साधना और पर्यावरण सेवा के लिए "पर्यावरण मित्र सम्मान" से सम्मानित किया गया।
गोला गोकर्णनाथ स्थित रॉयल लॉन सभागार में छोटी काशी कवियत्री महाकुंभ के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उपरांत शिप्रा खरे की अध्यक्षता एवं यतीश शुक्ला के संचालन में आयोजित कपिलश फाउंडेशन के दसवें वार्षिकोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की दस विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिसमें लखीमपुर नगर के समाजसेवी साहित्यकार राम मोहन गुप्त को उनकी आशु कविता से जनमानस को संवेदनशील बनाने तथा पर्यावरण चेतना से प्रकृति संरक्षण का अमूल्य संदेश देने के लिए पर्यावरण मित्र सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक विनय तिवारी, अनुराग पटेल, श्रीकांत तिवारी, नानक चंद वर्मा, डा. वी बी धुरिया, अतुल रस्तोगी, सुधीर अवस्थी, वैद्य राम जी रस्तोगी, दिव्या मीरा, डा. स्मिता तिवारी, रेखा बोरा, गीतांजलि आदि उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments