Breaking

रविवार, 14 सितंबर 2025

Lmp. लोग़ पार्टी की हुंकार : ईमानदारी से बदलेगा राजनीति का परिदृश्य

लखीमपुर। देश की राजनीति में व्याप्त झूठ, फरेब, जाति, धर्म और भ्रष्टाचार की काली परत को हटाकर सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की नई इबारत लिखने का संकल्प लेकर लोग़ पार्टी ने आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से जनता के सामने अपना विज़न रखा।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र की असली ताक़त जनता के हाथ में है, परंतु वर्षों से जातिगत और लालच-प्रधान राजनीति ने इस ताक़त को खोखला कर दिया है। अब वक्त आ गया है कि जनता पुरानी भूलों को दोहराने के बजाय सही विकल्प चुने और बदलाव की नई सुबह का स्वागत करे। पत्रकार वार्ता में श्री पांडेय ने कहा अब राजनीति में पैसा नहीं, ईमानदारी का बोलबाला होगा, जनता के पसीने की कमाई से बने वोट ही बदलाव का आधार बनेंगे, सत्ता अब झूठे वायदों की नहीं, सेवा और सत्य की होगी। उन्होंने बताया लोग़ पार्टी के प्रमुख संकल्प हैं भ्रष्ट नेताओं और अफसरों पर तत्काल कठोर कार्रवाई। प्रत्येक परिवार को आवास, बिजली, पानी, सड़क व शौचालय जैसी सुविधाएँ मुफ्त। वृद्ध, विकलांग, विधवा एवं अन्य पेंशन तीन गुना वृद्धि। युवाओं को रोजगार मिलने तक 4000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता। किसानों को प्रति परिवार 18,000 रुपये सहयोग। शराबबंदी, महिला सुरक्षा और न्याय प्रणाली में आमूलचूल परिवर्तन। शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की पारदर्शी व्यवस्था। श्री पांडेय  ने जनता से आह्वान किया कि अब वक्त आ गया है कि हम सब जाति, धर्म और लालच की बेड़ियों को तोड़कर ईमानदार राजनीति को सत्ता तक पहुँचाएँ। यही भविष्य की असली गारंटी है। विभिन्न जनपदों में पूर्व जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके श्री पांडेय ने अपने कार्यकाल की स्मृतियां भी साझा की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments