लखीमपुर। जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित शिक्षकों को बैंक की तमाम जमा-ऋण योजनाओं तथा आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर शिक्षकों को न केवल बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया, बल्कि उनकी विभिन्न शंकाओं और प्रश्नों का समाधान भी सहज भाव से किया गया।
कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में शिक्षकों को योजनाओं की बारीकियां बताई गईं, वहीं द्वितीय चरण में संवाद और प्रश्नोत्तर के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रचना भारद्वाज, राजीव त्रिवेदी, अमिता पुरी और अमर सिंह ने प्रेरक संबोधन देते हुए शिक्षकों को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। इस अवसर पर DIET प्रचार्या श्रीमती शुक्ला का स्नेहमय मार्गदर्शन, प्रवक्ता अतुल और महेंद्र का सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम ने उपस्थित शिक्षकों को नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान की, साथ ही यह संदेश भी दिया कि आर्थिक सशक्तिकरण ही सशक्त समाज की नींव है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments