Breaking

रविवार, 14 सितंबर 2025

Lmp. चार वर्ष से अस्सी वर्ष तक की बौद्धिक बाज़ीगरी ने JCI शतरंज टूर्नामेंट में दिखाया दम

🔘 जेसीआई जनसम्पर्क सप्ताह के चतुर्थ दिवस हुआ शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन

लखीमपुर। जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित जेसीआई जनसमपर्क सप्ताह के चतुर्थ दिवस हरिमाया इण्टरनेशनल स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुआ। कुल 104 शतरंज खिलाड़ियों ने अपने हुनर का जौहर दिखाया। 4वर्ष से 82वर्ष तक के शतरंज खिलाड़ियों ने अपनी खेल भावना दर्शाते हुये टूर्नामेंट में सहभाग किया। 7 राउण्ड में यह प्रतियोगिता कराई गई और कड़े मुकाबले के 6 वर्गों में यह टूर्नामेंट हुआ।
सुबह 9बजे से शुरू हुयी यह प्रतियोगिता शाम 6बजे तक चलती रही। अंकित मित्तल व ऋषभ पोद्दार के निदेशक और सौरभ वर्मा व अमर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस प्रतियोगिता में टूर्नामेंट अर्बीटर के तौर पर नजीम अली व टूर्नामेंट एडवाइजर के रूप में सी०पी०मिश्रा ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से टूर्नामेंट को सफल बनाया।  इस चेस टूर्नामेंट में प्रमुख रूप से संस्थाध्यक्ष शुभम टण्डन, सप्ताह संयोजक सचिन अग्रवाल, सप्ताह प्रभारी अमित मिश्रा, मीडिया प्रभारी आर्येन्द्र पाल सिंह, मण्डल निदेशक कनिष्क बरनवाल, अर्चित महेन्द्र, राहुल माथुर, कुशाग्र अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल, विश्वास सेठ, अजय महेन्द्र, विद्यालय प्रबंधक शरद गुप्ता, आशफी खान, नीरज सैनी आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। शतरंज टूर्नामेंट में अजीबोगरीब स्थिति तब उत्पन्न हुयी जब 4वर्ष से भी कम आयु के रुद्रांश गुप्ता ने अपने 30वर्षीय प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी। बताते चलें कि कार्यक्रमों की श्रंखला में आज तीसरे दिन भी प्रदेश स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप चली जिसमें प्रदेश के 25जिलों से आये लगभग 450खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें पुरुष और महिला प्रतिभागी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments