Breaking

रविवार, 14 सितंबर 2025

ये भारत सरकार की पॉलिसी, इसलिए...", IND vs PAK मैच के विरोध पर BCCI की सफाई

एशिया कप 2025 में 14 सितंबर यानी रविवार को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होना है. इस मैच से पहले सियासी बयानबाजियां भी तेज हैं, क्योंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच के बहिष्कार को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज है. लेकिन बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि इस मुकाबले से पीछे नहीं हटा जा सकता है....इसी बीच BCCI सचिव देवजीत सैकिया का बयान सामने आया है.... देवजीत ने कहा, मैच के लिए बतौर BCCI सचिव हम अपनी टीम को शुभकामनाएं देते हैं. हमें भरोसा है कि खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत से उतरेंगे और यह उन घटनाओं का करारा जवाब होगा, जिन्हें हम ज्यादा याद नहीं करना चाहते. भारत को भले ही ऐसे देश के साथ खेलना पड़ रहा है, जिसके साथ हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं, लेकिन बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलना भारत सरकार की नीति है. इसी वजह से हम इन मैचों से इंकार नहीं कर सकते.'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments