। जीवित्पुत्रिका व्रत पूरे क्षेत्र में शनिवार से ही शुरू हो गया। इस दौरान नहाय खाय के मौके पर नगर स्थित पक्का घाट पर सुबह से ही नगर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की भारी भीड़ मौजूद रही। जहाँ सैकड़ों महिलाओं ने गंगा स्नान कर घाट पर मौजूद गरीबों में अन्न दान किया। इसके बाद महिलाओं ने पूजा से संबंधित फल, ज्यूतिया, लाल धागे, चीनी की मिठाई आदि की खरीदारी की। बता दें कि माताएं रविवार को निर्जला व्रत करेंगी। जीवित्पुत्रिका व्रत को भक्ति व उपासना का बेहद कठिन पर्व कहा जाता है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र एवं स्वस्थ जीवन के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। इसके साथ ही ये भी मान्यता है कि अगर किसी दंपति को संतान नहीं है और वो काफी समय से संतान की कामना कर रहे हैं तो उन्हें ये व्रत करना चाहिए। जिससे उन्हें संतान सुख प्राप्त होता है।
रविवार, 14 सितंबर 2025
Home
/
धार्मिक
/
शुरू हुआ जीवित्पुत्रिका व्रत, पुत्र की लंबी उम्र की कामना संग निर्जला व्रत रखेंगी माताएं
शुरू हुआ जीवित्पुत्रिका व्रत, पुत्र की लंबी उम्र की कामना संग निर्जला व्रत रखेंगी माताएं
About दैनिक जनजागरण न्यूज
दैनिक जनजागरण यह एक ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल है, दैनिक जनजागरण पोर्टल के माध्यम से आप सभी प्रकार की खबरें अपने फ़ोन स्क्रीन पर आसानी से पढ़ सकते हैं, लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, नेशनल, इन्टरनेशनल न्यूज़, स्पोर्ट्स , क्राइम, पॉलिटिक्स इत्यादि खबरें रोजाना प्राप्त करें..जुडे रहें दैनिक जनजागरण के साथ अपडेटेड रहे सभी प्रकार के ख़बरों से।
धार्मिक
Tags:
धार्मिक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Post Comments