Breaking

सोमवार, 15 सितंबर 2025

पुत्रवती महिलाओं ने पुत्रों के लिए रखा जिउतिया का व्रत, गंगा घाटों पर पूजन व कथा सुनने को उमड़ी भीड़

पुत्रवती महिलाओं ने पुत्रों के लिए रखा जिउतिया का व्रत, गंगा घाटों पर पूजन व कथा सुनने को उमड़ी भीड़

सैदपुर पुत्रों की लंबी आयु, सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य आदि की कामना के लिए पुत्रवती महिलाओं ने रविवार को निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। इसके बाद व्रती महिलाओं द्वारा शाम को गंगा घाट पर पूजा पाठ कर जिउतिया की कथा का श्रवण किया गया। बता दें कि संतान की मंगलकामना व दीर्घायु को लेकर रविवार को महिलाओं ने सर्वार्थ सिद्धि योग में निर्जला-निराहार जिउतिया व्रत रखा। जहां व्रती महिलाओं ने रात में मीठा भोजन, पान आदि ग्रहण कर सरगही की विधि पूर्ण की। इसी के साथ 24 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। पूरे दिन व्रत रखने के पश्चात शाम को नगर के बूढ़ेनाथ महादेव, पक्का घाट, संगत घाट, महावीर घाट, रंगमहल घाट आदि घाटों पर पहुंचीं। जहां कुछ ने स्वयं कथा कहा तो कुछ ने पुरोहित से कथा सुनी।इसके बाद पूजन अर्चन कर दक्षिणा दी। तत्पश्चात पुत्रों ने सोने या चांदी की जिउतिया को गले में पहना। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्रती महिला के पुत्र पर आए संकट टल जाते हैं। यह व्रत माताओं के त्याग, करुणा और धर्म को बताता है। सोमवार की सुबह 6.27 को व्रती महिलाएं व्रत का पारण करेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments