Breaking

सोमवार, 15 सितंबर 2025

पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मना जिउतिया का पर्व, माताओं ने संतान के लिए रखा निर्जला व्रत

जखनियां पूरे क्षेत्र में जिउतिया पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई। हर साल की तरह इस बार भी महिला श्रद्धालुओं ने अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना की और संतान सुख की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखा। बता दें कि इस त्यौहार में विशेष रूप से संतान सुख और परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है। पूजा के दिन बाजार में विशेष रौनक रही, जहां फल, मिट्टी के बर्तन, फूल, दीपक, व्रत सामग्री आदि खरीदने के लिए सुबह से ही लोग जुटे हुए थे। महिला श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए व्रत रखा और उपवास रहकर पूजा अर्चना की। व्रती महिलाओं ने कस्बे के शिव मंदिर पर जुटकर पारंपरिक गीत गाते हुए पूजा की और संतान सुख की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Comments